अपनों से दूर कर
खींचता है अपनी तरफ !
हमारे एम्बीशन्स हैं शायद
मैगनेट की तरह उनसे
चिपक जाते हैं हम
और रिश्ते तो
वैसे भी कमजोर
हाइड्रोजन बॉन्ड की तरह हैं
उनको टूटने में
कहाँ वक़्त लगता है !
न उतरा हूँ न उतरूंगा
मैं सूरज हूँ मैं चमकूंगा
तुम दूर बैठ कर देखोगे
सबकी जुबां पे चढ़ जाऊँगा
आवारा बादल का टुकड़ा हूँ
न जाने कहाँ, पर बरसूँगा
मस्त हवा का झोंका हूँ
खुशबु ले कर उड़ जाऊँगा
दूर हटो ऐ दुनिया वालों
आज सुनो, बस मैं बोलूँगा
याद करोगे देर तक तुम
चालें ऐसी कुछ चल जाऊंगा
गौर से देख लो मुझको
गया, फिर हाथ न आऊंगा
उन्मादी दरिया का पानी हूँ
हर बंध तोड़ बह जाऊँगा
जुनू है ऐसा जीवन का
मौत से भी लड़ जाऊँगा
नींद से अब जाग तू कर्म से मत भाग तू मन में अब ठान तू चुनेगा उत्थान तू जीवन तो बहता जाए कौन इसे बाँध पाए जी ले यहाँ इसी पल तू कहाँ ये वा...