आसमां में जब मैं बादल देखूँ
तेरे लब पे काँपता एक हलचल देखूं
तेरी आँखों के गीले आईने में
मैं अपनी पेशानी के बल देखूँ
अब तक तो हँस कर निभा ली हमने
इस रिश्ते का क्या होगा कल देखूं
दूर से बस ज़ुबाँ की सुन पाता हूँ
क्या उनकी ख़ामोशी कहे वहीँ चल देखूं
मुसाफ़िर को ज़माना समझे सुख़नवर
मैं आईने में दीवाना एक पागल देखूं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मूरख तू जिएगा कब !
नींद से अब जाग तू कर्म से मत भाग तू मन में अब ठान तू चुनेगा उत्थान तू जीवन तो बहता जाए कौन इसे बाँध पाए जी ले यहाँ इसी पल तू कहाँ ये वा...
-
सारी दुविधा, द्वंद्व, विषाद, संशय और प्रश्न अर्जुन के मन में है। दुर्योधन के मन में कोई दुविधा नहीं, कोई संशय नहीं। कृष्ण को भी कोई दुविधा न...
-
साधो सहज समाधि भली साधो सहज समाधि भली जंतर-मंतर तू तो करदा मस्जद-मंदर तू तो फिरदा हलचल इतनी फिर क्यों अंदर चल दे अब तू होश गली साधो सह...
-
छूट गया जो हमसे मुझे उस डगर की याद आती है मुकम्मल हो सकता था जो उस सफर की याद आती है उस शामो-सहर की, उस बामो-दर की याद आती है घर से जाने...
No comments:
Post a Comment