जीवन तो जीना होता है
होठों को सीना होता है 
खट्टी या मीठी लगे 
इस  रस को पीना होता है 

जीवन तो जीना  होता है 
जीवन तो जीना  होता है 

कभी कितना दे जाती है 
कभी सब कुछ ले जाती है 
देती है तो लेना होता है 
लेती है तो देना होता है 

जीवन तो जीना  होता है 
जीवन तो जीना  होता है 

बारिश आकर भिगा जाती है 
धूप आकर सुखा जाती है 
सर्दी, गर्मी, वर्षा का 
यहाँ फिक्स महीना होता है 

जीवन तो जीना  होता है 
जीवन तो जीना  होता है 

अपनों को खोना होता है 
सपनो को संजोना होता है 
सुख-दुःख आते  जाते हैं 
हँसना और रोना होता है 

जीवन तो जीना  होता है 
जीवन तो जीना  होता है 

पहले भी लोग आये थे 
आगे भी लोग आएँगे 
इंसां किसी भी वक़्त का हो 
वक़्त के हाथ का खिलौना होता है 

जीवन तो जीना  होता है 
जीवन तो जीना  होता है 

डरकर रहो तो मारती है 
डटकर लड़ो तो हारती है 
बढ़कर गले लगाती जब 
खून बहकर पसीना होता है 

जीवन तो जीना  होता है 
जीवन तो जीना  होता है 

बहने से रस्ते खुल जाते हैं 
चलने से रस्ते मिल जाते हैं 
राहों में ठोकरें मिलती हैं 
गिर के खुद सम्हलना होता है 

जीवन तो जीना  होता है 
जीवन तो जीना  होता है 

दर्द को दिल में छुपाकर के 
हरपल मुस्कुराना होता है 
पलकों में अश्क़ छुपाकर के 
गीत कोई गुनगुनाना होता है 

जीवन तो जीना  होता है 
जीवन तो जीना  होता है 

एक ही लीक पर चलते रहो 
हां में बस हाँ मिलाते रहो 
अलग सोचने वालों का 
दुश्मन सारा ज़माना होता है 

जीवन तो जीना  होता है 
जीवन तो जीना  होता है 

अंदर तक जाना होता है 
ख़ुद को वहां पाना होता है 
वहाँ जो फैली शांति है 
बाहर तक लाना होता है 

जीवन तो जीना  होता है 
जीवन तो जीना  होता है 




तुम्हें मरना होगा

वो कहते हैं मुझसे  अब तुम्हें मरना होगा  शूली पर चढ़ना होगा  खेले खूब धूम मचाया  जग से क्या कुछ न पाया  पर तुम पा न सके उसे  जिसकी तुम्हें जु...