Showing posts with label किस परमानेंट इंक से लिख गयी हो अपना नाम. Show all posts
Showing posts with label किस परमानेंट इंक से लिख गयी हो अपना नाम. Show all posts
कोई जैसे डायरी के
ज़र्द पुराने पन्नों को
फाड़कर निकालता है
और डस्ट-बिन में डाल देता है
वैसे ही हमारे रिश्ते को
तुमने छोटे-छोटे पुर्जों में
फाड़कर फेंका था उस दिन

मैं आज भी
उन टुकड़ों को ढूंढता हूँ
उस मोड़ पर जाकर

सुना है पर वक़्त ने
तेज आँधियाँ चलायी थीं
उस रोज
उसी में उड़ गए हों शायद

या फिर हर शाम को
जो बारिश होती है
और सारी रात ठहरती है
उसमे बह गए होंगे

कुछ रिश्तों के निशाँ भी
कितनी आसानी से
मिट जाते हैं ना

पर तुम्हारी यादों ने
जो दास्ताँ दिल के
कागज पर लिखी है
वो शायद कभी न मिट पाये

किस परमानेंट इंक से
लिख गयी हो अपना नाम !


मूरख तू जिएगा कब !

नींद से अब जाग तू कर्म से मत भाग तू मन में अब ठान तू चुनेगा उत्थान तू जीवन तो बहता जाए कौन इसे बाँध पाए जी ले यहाँ इसी पल तू कहाँ ये वा...