कई लम्बी अँधेरी रातों के बाद
मुख़्तसर सा एक दिन आता है
आखें ठीक से रौशनी में
खुल भी नहीं पाती हैं
कि दिन ढलना शुरू हो जाता है
और फिर वही रातों का कारवां

एक अरसे से
यही सिलसिला चल रहा है
जाने कब थमेगा ये दौर !

दुआ ही तो कर सकता हूँ
सो वो मैं कर रहा हूँ 

No comments:

मूरख तू जिएगा कब !

नींद से अब जाग तू कर्म से मत भाग तू मन में अब ठान तू चुनेगा उत्थान तू जीवन तो बहता जाए कौन इसे बाँध पाए जी ले यहाँ इसी पल तू कहाँ ये वा...