वो उसके शहर आया था
 बस वीकेंड भर के लिए
सैटरडे मॉर्निग दोनों ने तय किया
कि मिलते हैं लंच पर

लंच के टाइम पर उसने
ऑफिस से उसको पिक किया
एक अच्छे चाइनीज़ रेस्टोरेंट में
फिर दोनों  ने लंच किया
वापसी में उसने
उसे ऑफिस में ड्राप कर दिया

शाम को वो देर से घर आई
कुक का खाना खाकर दोनों सो गए

संडे का दिन है कल
किसी को ऑफिस नहीं जाना है
एक दूसरे के साथ
बिताने को है पूरा  दिन

ये तो लक्ज़री ही है
आज के लाइफ की

रात को फिर वो चला जाएगा

हस्बैंड वाइफ हैं दोनों …
 

No comments:

मूरख तू जिएगा कब !

नींद से अब जाग तू कर्म से मत भाग तू मन में अब ठान तू चुनेगा उत्थान तू जीवन तो बहता जाए कौन इसे बाँध पाए जी ले यहाँ इसी पल तू कहाँ ये वा...