क्या कहूँ !

तुम से दिल की बात क्या कहूँ !
कैसे हैं मेरे जज़्बात, क्या कहूँ !

मुद्दत बाद मिले हो तुम
यहाँ कैसे थे हालात, क्या कहूँ !

कैसे तेरे आने की आस में
कटे न दिन रात, क्या कहूँ !

मौसम आते जाते हैं  पर
थमते न बरसात क्या कहूँ !

वादे तेरे, तेरी कसमें
हैं बस बीती बात, क्या कहूँ !


No comments:

मूरख तू जिएगा कब !

नींद से अब जाग तू कर्म से मत भाग तू मन में अब ठान तू चुनेगा उत्थान तू जीवन तो बहता जाए कौन इसे बाँध पाए जी ले यहाँ इसी पल तू कहाँ ये वा...