वो था जो छूटा मेरा, डगर याद आ गया

वो था जो छूटा मेरा, डगर याद आ गया
जो ना था पूरा हुआ, सफ़र याद आ गया

ग़म की रातों में, तेरी याद आ गई
कल की बातों में, तेरी बात आ गई
भूला था मैं उसे, वो मगर याद आ गया

दूर इतना आ गया, सब पीछे रह गए
आ जाना लौट कर, वो मुझसे कह गए
हिचकी आई जब मुझे, घर याद आ गया

No comments:

मैं कहाँ तेरे शहर में ठहर पाऊँगा

मैं कहाँ तेरे शहर में ठहर पाऊँगा चलते-चलते वहाँ से गुज़र जाऊँगा अब तुम करो या न करो याद मुझे मैं रोज़ ही तेरा नाम दोहराऊँगा ठहरूँ कहाँ, रुकू...